उत्तर प्रदेश में फिल्म गोदान (Godaan) को टैक्स फ्री कर दिया गया है. 6 फरवरी (शुक्रवार) को ये फिल्म रिलीज हो चुकी है. गोवंश के संरक्षण पर आधारित इस फिल्म के माध्यम से गायों की सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. फिल्म को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने भी इसे टैक्स फ्री कर दिया है.

सीएमओ की तरफ से जारी बयान में लिखा गया है कि ‘CM योगी आदित्यनाथ हमेशा से ही गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को लेकर गंभीर रहे हैं, और इस फिल्म के माध्यम से समाज में गायों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. टैक्स-फ्री होने के बाद अब यह फिल्म आम लोगों के लिए सिनेमाघरों में कम कीमत पर उपलब्ध होगी.’

इसे भी पढ़ें : अपने गृह जिले पहुंचे योगी आदित्यनाथ, यमकेश्वर में किया भवन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- सुरक्षा, सुशासन और विकास के संबंध में पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं योगी

बता दें कि फिल्म ‘गोदान’ करीब 40 करोड़ रुपये में बनी है. फिल्म को उत्तराखंड की वादियों, नोएडा, मथुरा और मुंबई जैसी लोकेशन पर शूट किया गया है. इसके साथ ही फिल्म को रियल बनाने के लिए भी कई सच्ची घटनाओं को भी शामिल किया गया है.