Union Budget 2026 Speech Live: वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman आज लोकसभा में अपना रिकॉर्ड 9वां Aam Budget पेश कर रही हैं। अपने India Budet भाषण में उन्होंने बताया कि 2025 में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट्स के लिए एक योजना शुरू की गई थी और अब सरकार ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिजों से भरपूर राज्यों को समर्थन देगी ताकि वे खास रेयर अर्थ कॉरिडोर बना सकें। उन्होंने कहा, ‘मैं पूर्व में डंकुनी से पश्चिम में सूरत तक नया खास माल ढुलाई कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखती हूं। साथ ही, अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत ओडिशा के राष्ट्रीय जलमार्ग 5 से होगी। यह तालचेर और अंगुल जैसे खनिजों से भरपूर इलाकों और कालिंगानगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और दमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा।’

Union Budget में कार्बन कैप्चर यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज (CCUS) तकनीकों पर जोर देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले 5 सालों में 20 हजार करोड़ रुपये का आवंटन प्रस्तावित किया है, ताकि इन तकनीकों को बढ़ावा मिले। इंफ्रास्ट्रक्चर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रखेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि वह 2026-27 में पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव करती हैं। आइए, जानते हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने बजट भाषण में और किन मुद्दों पर बोल रही हैं।

भारत विस्तार AI एग्री टूल की घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में किसानों के लिए भारत विस्तार AI एग्री टूल की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत का एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) क्षेत्र एक बढ़ता हुआ उद्योग है, जिसके 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता होने का अनुमान है। मैं मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज को 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने में सहयोग देने का प्रस्ताव करती हूं।

भारत को मेडिकल टूरिज्म हब बनाने पर रहेगा जोर- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में बढ़ावा देने के लिए मैं देश में 5 क्षेत्रीय हब स्थापित करने हेतु राज्यों को सहायता देने की एक योजना का प्रस्ताव करती हूं। साथ ही, 50 प्रतिशत जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर की स्थापना करेंगे। इसके अलावा, 5 पूर्वादय राज्यों में 5 पर्यटन स्थल का निर्माण करेंगे। मंदिरों और मठों का संरक्षण करेंगे।

शिक्षा से रोजगार और उद्यम लिए बनेगी हाई-पावर कमेटी- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं एक उच्च-शक्ति प्राप्त ‘शिक्षा से रोजगार और उद्यम’ स्थायी समिति गठित करने का प्रस्ताव करती हूं, जो ‘विकसित भारत’ के मुख्य चालक के रूप में सेवा क्षेत्र पर केंद्रित उपायों की सिफारिश करेगी। यह हमें सेवाओं के मामले में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाएगा, जिसका लक्ष्य 2047 तक वैश्विक हिस्सेदारी को 10% तक पहुंचाना है। यह समिति विकास, रोजगार और निर्यात की क्षमता को अधिकतम करने वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देगी। वे नौकरियों और कौशल आवश्यकताओं पर AI सहित उभरती प्रौद्योगिकियों के प्रभाव का भी आकलन करेंगे और उसके अनुरूप उपायों का प्रस्ताव देंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m