CG Budget 2026-27 : रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करने विधानसभा जाने के पहले छत्तीसगढ़ की मिट्टी से तिलक लगाया और छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद लेकर विधानसभा पहुंचे। देश में ये पहला वाक्या था, जब किसी वित्त मंत्री ने अपने प्रदेश की मिट्टी का तिलक लगाकर बजट पेश किया हो। इससे पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने बंगले में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। खास बात यह है कि वित्त मंत्री अपनी पत्नी का पसंदीदा जैकेट पहनकर बजट पेश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले – संतुलित विजन से विकास की अप्रतिम यात्रा, जानिए इस बार क्या है खास…

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत एक कविता से की –

ना चंदन से ना कुमकुम से श्रृंगार करा कर आया हूं,
ना रोली से ना बंदन से मस्तक सजा कर आया हूं,
स्वयं ईश्वर भी जो कामना करें वो सौभाग्य जगा कर आया हूं,
मैं अपने छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक लगा कर आया हूं..