बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म “जाट” को लेकर सुर्खियों में बने हुए है, लेकिन ईसाई समुदाय के लोग फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच जालंधर के सदर थाना में सनी देओल के खिलाफ F.I.R. भी दर्ज हो गई है, सनी के अलावा अन्य पांच लोगों के नाम शामिल है।
मंगलवार को जालंधर में पुलिस को विक्की गोलडी नामक युवक ने जाट फिल्म की शिकायत देते हुए कहा था कि फिल्म से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही कहा कि 2 दिन के अंदर FIR दर्ज की जाए नहीं तो सिनेमाघरों का घेराव कर के बड़े स्तर पर प्रोटेस्ट करेंगे। वहीं पुलिस ने दो दिनों के अंदर ही एक्टरस पर BNS की धार 299 के तहत शिकायत दर्ज कर ली है।

क्या है मामला
शिकायतकर्ता ने कहा है कि फिल्म में ऐसे सीन दिखाए गए है जो गलत है। साथ ही रणदीप हुड्डा ने ईसा मसीह का अनादर किया। लोगों ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। ईसाई समुदाय की शिकायत पर सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार, निर्देशक गोपी चंद, निर्माता नवीन मालिनेनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- ‘पैसे न कमाने वाली पत्नी खाली नहीं बैठी होती, उसकी मेहनत को अनदेखा करना गलत’, दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी
- CG News : डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा – बिलासपुर और दुर्ग में भी जल्द लागू होगी कमिश्नरेट प्रणाली
- हत्या या फिर कुछ और…पटना में जेपी सेतु पर बुजुर्ग का नग्न शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
- Rajnandgaon News : तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी…
- मेक्सिको की सेना ने 136 करोड़ के इनामी ड्रग माफिया एल मेंचो को किया ढेर, अमेरिका ने की मदद

