शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाश पति-पत्नी द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक घर के बाहर दो राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी।
दहशत फैलाने दो राउंड फायर
जानकारी के अनुसार फरियादी रेहाना बेगम ऐशबाग इलाके में अपने बेटे के साथ रहती हैं। घटना के समय उनका बेटा अपने परिवार के साथ करोंद गया हुआ था। इसी दौरान दानिश उर्फ “अंडा” और उसकी पत्नी रिमशा उनके घर के बाहर पहुंचे और हंगामा करने लगे। दोनों घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। इसी दौरान आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायर कर दिए, हालांकि गोली किसी को नहीं लगी।
MP में आगजनीः भोपाल में गेहूं की फसल और ग्वालियर में EV में लगी आग, झाबुआ में मोबाइल टावर,
बेटे ने उनपर जानलेवा हमला किया था
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। करीब तीन महीने पहले ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें दानिश और उसकी पत्नी घायल हो गए थे और फरियादी के बेटे ने उनपर जानलेवा हमला किया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।
दबंगों का आतंक: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मार किया लहूलुहान
16 साल की नाबालिग घर से लापताः मां ने रिश्ते में चाचा पर भगाने का लगाया आरोप,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

