UP Budget 2026-27. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट (UP Budget 2026-27) विधानसभा में पेश कर दिया है. ये बजट योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम और दसवां बजट है. ये बजट कुल 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ का है. बजट पेश होने के बाद सीएम योगी ने प्रेसवार्ता की. सीएम ने इस बजट को 9 वर्षों के नवनिर्माण की एक नई गाथा बताया.

सीएम ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश का बजट पिछले 9 वर्षों में 3 गुना से अधिक बढ़ा है. यह बजट 9 वर्षों के नवनिर्माण की एक नई गाथा देशवासियों के समक्ष प्रस्तुत करता है. सिटी इकोनॉमिक जोन (एससीआर), काशी–मीरजापुर इकोनॉमिक जोन, प्रयागराज–चित्रकूट इकोनॉमिक जोन और कानपुर–झांसी इकोनॉमिक जोन जैसे क्लस्टरों के विकास की नई कार्ययोजना को आगे बढ़ाने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है.’
इसे भी पढ़ें : UP Budget 2026-27 : योगी सरकार ने पेश किया दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट, पिछली बार से 80 हजार करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान, एक क्लिक में जानें पिटारे से आपके लिए क्या निकला
योगी ने आगे कहा कि ‘रूल ऑफ लॉ’ रियल ग्रोथ की गारंटी है. हर व्यक्ति सुरक्षा की गारंटी चाहता है और आज वह गारंटी यूपी दे रहा है. सुरक्षा है, स्मार्ट पुलिसिंग है और त्वरित न्याय व्यवस्था. यह नागरिकों व निवेशकों को सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण देने में एक बड़ी भूमिका का निर्वहन करता है. पिछले 9 वर्षों में यह हमारी सरकार का 10वां बजट है. उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में पहली बार किसी सरकार को 10वां बजट प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ है. इन 9 वर्षों में एक भी नया कर नहीं लगाया गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


