उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। जिले में होली के दिन 4 मार्च को पुलिस की गाड़ी पर हुए हमले मामले में जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद 8 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल होली की शाम रामबाग में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसकी सूचना मिलने पर विवाद को सुलझाने के लिए मिठनपूरा थाने की पुलिस पहुंची थी। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर ही हमला कर दिया।

नगर एसडीपीओ 1 डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि, रामबाग में होली के शाम को आपसी विवाद हुआ था, जिसकी सूचना मिलने पर मिठनपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और थाना के गाड़ी के पीछे का शीशा तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि, इस मामले में आठ लोगों पर नामजद एफआईआर किया गया था, जिसमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार पांच लोगों को जेल भेजा जाएगा। वहीं, फरार 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में पारु विधायक के ड्राइवर की संदिग्ध मौत, घर के पास झाड़ियों में मिला जख्मों से भरा शव, जांच के लिए पहुंची FSL और डॉग स्क्वायड की टीम