सोहराब आलम, मोतिहारी। जिले से एक बड़ी दुखद भरी खबर सामने आई है, जहां राजस्थान के भिवाड़ी में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना के बाद लगी भीषण आग पूर्वी चंपारण जिले के 5 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद से ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
घटनां के संबंध में बताया जाता है कि राजस्थान के भिवाड़ी में मेसर्स राजेन्द्र नाम का एक फैक्टरी चलता था, जो कागज में गारमेंट फैक्ट्री था। लेकिन अंदर केमिकल पाउडर और पटाखा बनाया जाता था। इस बीच सूचना आई की फैक्टरी में भीषण आग लगी है, जिसके बाद मौके पर स्थानिए पुलिस और अधिकारी पहुंचे, जिसके बाद आग पर काबू तो पा लिया गया। लेकिन इस अग्निकांड में पूर्वी चंपारण जिले के लगभग दर्जन भर मजदूर झुलस गए, जिसमें 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में 5 लोग पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले थे।
मृतकों में तीन के परिवार वालों ने अपने परिजनों के शवों को चिन्हित कर लिया है। बाकी के परिवार वालों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही इस हादसे में पांच लोग घायल हैं, जिनका इलाज स्थानीय प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है और यहां से भी मोनिटरिंग की जा रही है। पीड़ित परिवार के घर प्रशासन पहुंची हुई है और नियमानुसार हर मदद का भरोसा दिलाया है।
मृतकों की पहचान सुजान कुमार-नारायणपुर शिकारगंज एवं दूसरा मिंटू पासवान कवैया घोड़ासहन निवासी के रूप में हुई है।
वहीं, जो इलाजरत हैं, उसमें नितेश, आशिक, कन्हाई, दीपलाल और मनु है।
सीएम नीतीश ने राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से हुए हादसे में मजदूरों की मौत पर शोक जताया है। सीएम नीतीश घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। इसके साथ ही उन्होंने इस हादसे में बिहार के 5 मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। वहीं, स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को राजस्थान सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
ये भी पढ़ें- रोहतास: शादी के 5 दिन बाद गहने व नगदी लेकर फरार हुई दुल्हन और उसका प्रेमी गिरफ्तार, देवर ने दर्ज कराया था मुकदमा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


