Flight Tickets Hike: नई दिल्ली. अगर आप इस छुट्टियों के मौसम में यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए तैयार रहें क्योंकि एयरलाइनों ने किराए में वृद्धि की है. यह वृद्धि जेट ईंधन और एवीएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में सरकारी तेल कंपनियों द्वारा किए गए इजाफे के कारण हुई है. यह बढ़ोतरी 1 दिसंबर से लागू हुई है, जिसके बाद एयरलाइनों ने अपनी टिकटों की कीमतों में इजाफा कर दिया है, खासकर क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टियों के लिए. एटीएफ की कीमत में वृद्धि के बाद एयरलाइनों ने यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूलने का फैसला किया है.

दिल्ली में एटीएफ की कीमत 91,856.84 रुपए प्रति किलोलीटर तक पहुंच गई है, वहीं कोलकाता में यह 94,551.63 रुपए है प्रति किलोलीटर, मुंबई में 85,861.02 रुपए प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 95,231.49 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है. इसके बाद कई लोग यह मांग कर रहे हैं कि राज्य सरकारें तेल पर वैट कम करें, ताकि यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ कम हो सके. विशेषज्ञों के अनुसार, एयरलाइनों के किराए की कीमत सामान्यतः मांग और आपूर्ति पर निर्भर करती है, लेकिन इस बढ़ोतरी के कारण आम लोगों के लिए हवाई यात्रा करना महंगा हो सकता है. यात्रियों की सलाह है कि इस समय ट्रेन से यात्रा करना एक बेहतर विकल्प हो सकता. (Flight Tickets Hike).
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- नीतीश के इस्तीफे की आहट के बीच जदयू कार्यालय पर पोस्टर वॉर, बेटे निशांत को राजनीति में लाने की उठी मांग
- Bastar News Update : स्वास्थ्य सेवाओं में हाईटेक बदलाव, दो हाईवा की टक्कर में एक की मौत, स्टॉक कम होने से पीडीएस की व्यवस्था बिगड़ी, टेलिंग्स गाड़ियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड का एसी खराब, मजदूरों से भरा पिकअप पलटी, युवक की हत्या से सनसनी
- Masik Kalashtami 2026 : शनि, राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए आज करें ये उपाय …
- मुरैना की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान: 13 अप्रैल से होगी ‘सुप्रीम’ सुनवाई, रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर की थी वन आरक्षक की हत्या
- बिहार की नई राजनीतिक रणनीति और NDA सरकार के स्वरूप पर चर्चा होगी चर्चा, नीतीश से मिले संजय झा और अन्य दिग्गज
