कोलेजन त्वचा की मजबूती, कसाव और चमक के लिए बेहद जरूरी प्रोटीन है. उम्र बढ़ने, तनाव, खराब खान-पान और नींद की कमी से इसका स्तर घटने लगता है और इससे हमारी त्वचा पर बहुत नकारात्मक प्रभाव दिखने लगता है. पर अगर आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाए रखना चाहते हैं, तो ये टिप्स जरूर अपनाएं.

विटामिन C से भरपूर आहार लें

विटामिन C कोलेजन निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. आंवला, संतरा, नींबू,अमरूद,शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी का सेवन जरूर करें.

प्रोटीन का पर्याप्त सेवन

कोलेजन खुद एक प्रोटीन है, इसलिए शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलना जरूरी है. दालें, पनीर, अंडे, सोया, मेवे और बीज लें.

धूप से सुरक्षा

तेज धूप (UV किरणें) कोलेजन को तोड़ती हैं. रोजाना SPF 30+ सनस्क्रीन लगाएं,दोपहर की धूप से बचें. टोपी/छाता इस्तेमाल करें.

पर्याप्त नींद लें

7–8 घंटे की गहरी नींद त्वचा की रिपेयर प्रक्रिया को बेहतर बनाती है और कोलेजन को सुरक्षित रखती है.

चीनी और प्रोसेस्ड फूड कम करें

अधिक चीनी कोलेजन को नुकसान पहुंचाती है (ग्लाइकेशन प्रक्रिया के कारण), जिससे त्वचा ढीली और बेजान लगने लगती है.

धूम्रपान और शराब से दूरी

स्मोकिंग और अत्यधिक शराब कोलेजन को तेजी से कम करते हैं और समय से पहले झुर्रियां ला सकते हैं.

कोलेजन सप्लीमेंट (जरूरत हो तो)

डॉक्टर की सलाह से कोलेजन पाउडर या पेप्टाइड्स लिए जा सकते हैं, खासकर 30+ उम्र में.