लुधियाना। भाजपा को बड़ा झटका लगा है. भाजपा के पूर्व मंत्री सतपाल गोसाई के पोते व प्रदेश प्रवक्ता अमित गोसाई अकाली दल में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में अकाली दल पार्टी के सुप्रीमो सुखबीर बादल ने अमित गोसाई को पार्टी में शामिल किया है. इसकी घोषणा सुखबीर बादल ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए की है. उन्होंने अमित गोसाई के पार्टी में शामिल होने की खबर के साथ उनकी फोटो शेयर भी है.
भाजपा में थी अच्छी पकड़
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले यह बीजेपी को एक तरह से झटका है अमित गोसाई सेंट्रल विधानसभा से आते हैं. उनके दादा स्वर्गीय सतपाल गोसाईं इस विधानसभा से ही चुनाव लड़ते थे और विधायक और मंत्री भी बने.

इस विधानसभा क्षेत्र गोसाई परिवार की अच्छी स्थिति थी ऐसे में अमित गोसाई के भाजपा को छोड़कर अकाली दल में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है. जानकारी यह भी है कि अमित गोसाई आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान अकाली दल से उम्मीदवार हो सकते हैं.
- गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मौत: उपभोक्ता आयोग ने इंडियन ऑयल और बीमा कंपनी की खारिज की अपील, उपभोक्ता को देंगे हर्जाना
- ‘कहीं नहीं जा रहे हैं नीतीश कुमार’, डिप्टी CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- लोगों को चुन-चुनकर दिया जाएगा रोजगार
- सुगौली में ईरान-इजरायल युद्ध की अफवाह से गैस एजेंसी पर मची लूट, कतारों में लगे सैकड़ों लोग, संचालक ने कहा- स्टॉक भरपूर है
- Delhi LPG Crisis: अरविंद केजरीवाल का दावा; ‘बंद हुई LPG गैस की सप्लाई, आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है..
- T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब कब मैदान पर एक्शन में नजर आएगी टीम इंडिया? जानिए पूरा शेड्यूल

