अनमोल मिश्रा, सतना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यादवेन्द्र सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। भोपाल के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
शनिवार 14 मार्च को अस्पताल में इलाज के दौरान यादवेन्द्र सिंह ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर जैसे ही कार्यकर्ताओं को लगी तो शोक की लहर दौड़ पड़ी यादवेन्द्र सिंह की पार्थिव देह रात्रि तक उनके गृह ग्राम कचनार जिला सतना पहुंचेगी, जहां रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यादवेंद्र सिंह सतना जिले की नागौद विधानसभा सीट से पूर्व विधायक थे। वे नागौद से साल 2013 में कांग्रेस की टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्होंने टिकट काटे जाने से नाराज होकर साल 2024 में लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया था। यादवेन्द्र सिंह की पहचान नागौद विधानसभा में एक सच्चे जननेता के तौर पर थी।
उनके निधन पर भाजपा नेताओं के साथ ही कांग्रेस नेता अजय सिंह ने भी दुख व्यक्त किया है। साल 2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था जिसकी वजह से वे कांग्रेस का हाथ छोड़कर बसपा में शामिल हो गए थे और वहीं से चुनाव लड़ा था। यादवेन्द्र सिंह के चुनाव लड़ने के कारण यहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। 2024 के लोकसभा चुनाव में यादवेन्द्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे। उनकी बहू प्रतिभा यतेंद्र सिंह नगर परिषद नागौद की अध्यक्ष हैं, जबकि पुत्र यतेंद्र सिंह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

