अमृतसर। आप सरकार के मंत्री हरजोत बैंस, तरुणप्रीत सोंध के विवादों में घिरने के बाद अब दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी भी श्री गुरु तेग बहादर साहिब के प्रति आपत्तिजनक शब्दावली बरतने के चलते नए विवाद से घिर गई हैं। एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने विपक्षी दल की नेता आतिशी की दिल्ली विधानसभा की सदस्यता रद्द करने के साथ-साथ अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
दिल्ली विधानसभा जैसे पवित्र लोकतांत्रिक मंच पर गुरु साहिबान के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह आम आदमी पार्टी की मानसिकता को भी उजागर करता है। वहीं, शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने ट्वीट करते हुए आतिशी के खिलाफ दिल्ली पुलिस से बीएनएस की धारा 299 के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। कहा कि सिख कौम की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

आतिशी के बयान ने सिख-विरोधी मानसिकता को उजागर किया : शर्मा
पंजाब, देश के अन्य हिस्सों और विदेशों में रहने वाले पंजाबी, सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के बारे में आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना द्वारा की गई असंवेदनशील और अपमानजनक टिप्पणियों से बुरी तरह आहत हैं। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का। आतिशी के बयानों को शर्मनाक, अपमानजनक और सिख भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए शर्मा ने कहा कि यह आतिशी द्वारा की गई बेअदबी का स्पष्ट कृत्य है, जो अत्यंत निंदनीय और पूरी तरह अक्षम्य है। शर्मा ने कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल की लगातार चुप्पी उनकी सिख-विरोधी मानसिकता को उजागर करती है।
- कैप्टन अभिमन्यु भाईचारा स्नेह मिलन में क्या बोल गए? समाज, नेतृत्व और युवा शक्ति पर बोले कैप्टन अभिमन्यु, एकता और सही दिशा पर दिया जोर
- MLC उपचुनाव: 9 महीने जेल में रहने वाले कन्हैया प्रसाद पर JDU ने खेला दांव, भोजपुर-बक्सर के रण में राजद से होगी कांटे की जंग
- LSG vs GT: जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में हुए शामिल
- कोई कमी नहीं होनी चाहिए! PM मोदी के दौरे से पहले CM धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
- लाड़ली बहना योजना की 33वीं किश्त जारी: सीएम डॉ. मोहन ने ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपए, ‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस पर भड़के

