अमृतसर. श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तलब किए जाने के बाद आज पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर और सिकंदर सिंह मलूका श्री दरबार साहिब पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने अपना स्पष्टीकरण श्री अकाल तख्त साहिब में पेश किया है. डॉ. उपिंदरजीत कौर ने भी अपना स्पष्टीकरण श्री अकाल तख्त साहिब में दिया है.
पूर्व मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशानुसार उन्होंने यह स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी श्री अकाल तख्त साहिब का आदेश होगा, उसे वह पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करेंगे. पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि अब यह मामला श्री अकाल तख्त साहिब के पास है. उन्होंने गुरू साहिब के चरणों में अरदास की है कि शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर से एकजुट हो और पंथ की सेवा करें.

डॉ. उपिंदरजीत कौर ने भी अपना स्पष्टीकरण श्री अकाल तख्त साहिब में भेज दिया है. उन्होंने अपना मेडिकल प्रमाणपत्र भी भेजा है और बताया है कि वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं. इसलिए उन्होंने अपने द्वारा भेजे गए स्पष्टीकरण को स्वीकार करने की अपील की है.
श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तलब किए जाने के बाद विभिन्न नेताओं ने अपने स्पष्टीकरण पेश किए हैं. कल इस संबंध में परमिंदर सिंह ढींडसा, बीबी जगीर कौर और सोहन सिंह ठंडल ने भी अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया था. श्री अकाल तख्त साहिब ने 17 अकाली नेताओं को तलब कर उनके स्पष्टीकरण पेश करने को कहा था. 30 अगस्त को श्री अकाल तख्त साहिब में पांच सिंह साहिबान की बैठक हुई थी, जिसमें अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को तंनखैया करार दिया गया था.
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

