प्रवीण साहू, अभनपुर। धान की बोरियों में पानी डालने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने पड़ी कार्रवाई करते हुए भलेरा समिति चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है. धान की बोरियों में पानी मिलने की वीडियो सामने आने के बाद आज सुबह आक्रोशित किसानों ने समिति के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया था.

किसानों से मिली शिकायत के बाद गठित जांच दल के सदस्य आरंग विकासखंड के सहकारिता विस्तार अधिकारी सुमित डडसेना से बताया कि पूरे मामले की जांच कर आयुक्त को प्रतिवेदन सौंप दिया गया है. मामले में समिति में कार्यरत चार कर्मचारियों, समिति प्रबंधक विष्णु साहू, लिपिक उमेश साहू, चौकीदार इंदरमन निषाद, और दैनिक वेतनभोगी जितेंद्र कुमार साहू को सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है.

जांच समिति के प्राधिकृत अधिकारी लीलूराम साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, रायपुर के शाखा प्रबंधक नरेंद्र चंद्राकर के अलावा सहकारिता विस्तार अधिकारी सुमित डडसेना शामिल थे. बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे नियमों के तहत संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की तैयारी का जा रही है.

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

