आगरा. कोतवाली थाना क्षेत्र के किनारी बाजार में गुरुवार रात करीब 12 बजे एक हादसा हो गया. यहां 4 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. बिल्डिंग के अंदर 4 दुकानें बनी थी. जिसमें रिंकू बंसल नाम के शख्स निर्माण कार्य करा रहे थे. इसी बीच ये हादसा हुआ. राहत की बात ये थी कि हादसे के वक्त बाजार बंद था. जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.
जानकारी के मुताबिक बल्केश्वर स्थित सीताराम कालोनी निवासी रिंकू बंसल का किनारी बाजार में तीन मंजिला शोरूम है. इसमें चांदी के जेवरात सहित बर्तन आदि की बिक्री की जाती है. वह रात में शोरूम बंद करके गए थे. रात में तकरीबन 11:45 बजे शोरूम का तीन मंजिला भवन गिरने की सूचना मिली. जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे.
इसे भी पढ़ें : कुदरत पर जहर का वार… लखीमपुर में एक साथ 25 गिद्धों की मौत, जांच के लिए विसरा भेजा
पुलिस के मुताबिक शोरूम जिस जगह पर है, वहां घना बाजार है. शोरूम गिरने से एक अन्य दुकान भी चपेट में आ गई. उसका भी नुकसान हुआ है. आवाज सुनकर आसपास से निकलकर जा रहे लोग दहशत में आ गए थे. मलबा सड़क पर आने की वजह से रास्ता बंद हो गया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पता किया. तब सराफ को सूचना दी गई. शोरूम के पीछे जमीन पर बिल्डिंग बन रही थी. फिलहाल हादसे की वजह पता नहीं चल सकी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

