अमृतसर. पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए अमृतसर में एक बड़े ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 4.5 किलोग्राम हेरोइन और 8.7 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की गई है।
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह गिरोह तरनतारन के हवेलियां गांव का रहने वाला है और इसका सरगना दुबई से संचालित होकर अपने घर में ड्रोन लॉन्चिंग और रिसीविंग पैड बनाकर पाकिस्तान से ड्रग्स मंगवाता था। यह शख्स ड्रोन के जरिए ड्रग्स सीधे अपने घर में उतारता था और फिर उसे आगे वितरित करता था। यह गिरोह पहले भी नशा तस्करी के मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस ने बताया कि इन तस्करों को अमृतसर के छेहरटा इलाके में गुरुद्वारा सन साहिब के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नर ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ उनकी सख्त नीति का हिस्सा है।
यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रग्स मंगवाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करता था और दुबई में बैठा सरगना इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। पुलिस ने बरामद ड्रग्स और हवाला राशि के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही जंग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
- Bengal BJP Candidates List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
- UP वालों सावधान! बिगड़ने वाला है मौसम, 26 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी, आंधी बारिश और ओलावृष्टि करेंगे परेशान
- Rajasthan Paper Leak: SI भर्ती परीक्षा से पहले 25 हजार का इनामी राकेश रेवाड़ गिरफ्तार, बीवी भी जेल में; ऐसे चलाता था नकल का ब्लूटूथ गैंग
- ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम- 48 घंटे में होर्मुज नहीं खोले तो तबाह कर देंगे; ईरान बोला- ट्रम्प के लिए जहन्नुम के दरवाजे खुल जाएंगे
- Delhi Morning News Brief: दिल्ली में कमर्शियल LPG सप्लाई के नियम सख्त; एलपीजी संकट के बीच प्रवासी मजदूरों को रेखा गुप्ता सरकार ने दी राहत; CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन एक्शन प्लान-2026’; दिल्ली में अवैध निर्माण पर कोर्ट सख्त

