अमृतसर. शुक्रवार को अमृतसर जिले के वडाला भिट्टेवाड़ गांव में पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और अमृतसर देहात पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में गैंगस्टर जसबीर सिंह उर्फ लल्ला का एनकाउंटर किया। इस दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह जख्मी हो गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि जसबीर सिंह वडाला भिट्टेवाड़ गांव में एक घर में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर एजीटीएफ और अमृतसर देहात पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस घर में दाखिल हुई, जसबीर ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें जसबीर को गोली लगी और वह जख्मी हो गया। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गैंगस्टर से हथियार बरामद
पुलिस ने जसबीर के पास से एक .30 बोर का पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए। जांच में पता चला कि इन हथियारों का इस्तेमाल आने वाले दिनों में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने के लिए किया जाना था। जसबीर सिंह विदेशों में मौजूद कुख्यात गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी जट्ट और बंबीहा गैंग का सक्रिय सदस्य है।
कई गंभीर मामलों में था वांछित
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जसबीर को विदेशों में बैठे हैंडलरों से निर्देश मिल रहे थे। उसे विरोधी गैंग के सदस्यों को निशाना बनाने का आदेश दिया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जसबीर कई गंभीर मामलों में वांछित था, जिनमें हत्या, पुलिस कर्मियों पर हमला और गैंगवार की साजिश शामिल है।

बंबीहा गैंग के लिए काम करता था लल्ला
एजीटीएफ अधिकारियों ने बताया कि जसबीर लंबे समय से बंबीहा गैंग और हैप्पी जट्ट गैंग के लिए काम कर रहा था। उसने पंजाब में गैंग के नेटवर्क को बनाए रखने और विरोधी गैंगों पर हमले की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाई थी।
गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में कदम
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “पंजाब पुलिस और एजीटीएफ का यह संयुक्त ऑपरेशन प्रदेश में बढ़ते गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक और ठोस कदम है। जसबीर सिंह उर्फ लल्ला न केवल बंबीहा गैंग का सक्रिय सदस्य था, बल्कि विदेशों में बैठे अपराधियों के इशारे पर भी काम कर रहा था।”
- दिग्विजय सिंह ने CM डॉ. मोहन को लिखा पत्र: MP में TET नियम पर दोबारा विचार करने की मांग, दो लाख से ज्यादा शिक्षकों में बढ़ी चिंता
- दसवीं-बारहवीं बोर्ड की पढ़ाई हुई महंगीः माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नई प्रवेश नीति जारी की
- मोतिहारी शराब कांड, मौत के साये में संजीवनी की तलाश, प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप और सघन सर्वे शुरू
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: शहर के सड़क चौड़ीकरण के दो बड़े प्रोजेक्ट मंजूर… केन्द्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू… लाइसेंस में आवास लेने बीएसपी अफसरों को 10 लाख करना होगा जमा… फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरटीई के तहत प्रवेशित 23 बच्चों का एडमिशन निरस्त… ढाई सौ करोड़ करोड़ की अमृत मिशन योजना के बाद भी टैंकरों के भरोसे शहर…
- दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा वार: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन एक्शन प्लान-2026’

