हेमंत शर्मा, इंदौर। खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में बदमाश सतीश भाऊ के द्वारा दर्शन करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मंदिर में दबाव बनाकर दर्शन करने पर कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ और उसकी पत्नी पर भी केस दर्ज हुआ है।खजराना थाना पुलिस ने गर्भगृह में प्रवेश करवाने वाले आकाश रावत नामक एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
खबर का असर
बता दें कि खजराना मंदिर प्रबंधन ने मामले में एफआईआर दर्ज करवाई थी। आकाश रावत ने दबाव बनाकर गर्भगृह में बदमाश सतीश भाऊ को दर्शन करवाए थे। इस मामले को लल्लूराम ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। खबर प्रकाशन के बाद प्रशान हरकत में आया। मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर पति पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


