लहसुन का इस्तेमाल हम सभी के किचन में खूब होता है. किसी भी सब्जी में इसको डालने से स्वाद बढ़ जाता है और जब दाल में लहसुन का तड़का दिया जाता है तो बात ही कुछ और होती है. लेकिन क्या आपको पता है कि लहसुन को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना गया है. जब इसे पानी के साथ सुबह खाली पेट लिया जाता है, तो इसके कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. इसमें मौजूद एलिसिन इसे खास बनाता है. आइए जानते हैं लहसुन का पानी पीने के फायदे, और इसे बनाने का तरीका.

पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है
लहसुन पेट में अच्छे एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.
इम्यूनिटी मजबूत करता है
इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं.
दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा
लहसुन का पानी ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है.
शरीर को डिटॉक्स करता है
यह शरीर से विषैले तत्व (toxins) बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर साफ और ऊर्जावान महसूस करता है.
वजन घटाने में मदद
यह मेटाबॉलिज्म बढ़ा सकता है और फैट बर्न करने में सहायक हो सकता है.
सूजन कम करता है
इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं.
ध्यान रखने वाली बातें
- खाली पेट अधिक मात्रा में लेने से पेट में जलन हो सकती है.
- जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर या पेट से जुड़ी समस्या है, उन्हें डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
- रोज 1–2 कली से अधिक न लें.
कैसे बनाएं लहसुन का पानी
1–2 लहसुन की कलियां कुचल लें. फिर एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं 5–10 मिनट छोड़ दें,फिर पी लें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

