बठिंडा। बठिंडा के तलवंडी साबो में भयानक हादसा हो गया है, यहां अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिसके कारण लोगों में भय की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए वहां पर भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बुरी तरह से जख्मी है। उसका ईलाज अस्पताल में चल रहा है।
घटना के दौरान हुई मृतकों की पहचान सुखपाल सिंह, राजविंदर सिंह और अस्तर अली के रूप में हुई है, जबकि घायल कर्मचारी की पहचान कृष्णा कुमार के रूप में हुई है।

सांस लेने में हुई मुश्किल और गई जान
बताया जा रहा है कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान 4 कर्मचारियों को गैस चढ़ गई और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लग गई। घटना के बाद सभी को बठिंडा के एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ईलाज के दौरान सुखपाल सिंह, राजविंदर सिंह और अस्तर अली की मौत हो गई। जबकि एक कर्मचारी कृष्णा की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से आसपास के लोगों में और कर्मचारियों में भय की स्थिति बनी हुई है ।
- सुशासन बाबू के राज में पार्षद ने लगाई पुलिस से गुहार, जानें क्या की मांग, नेता भी हो गए परेशान
- West Bengal Election: बेहाला पश्चिम सीट से TMC कैंडिडेट रत्ना चट्टोपाध्याय पर तोड़फोड के मामले में FIR
- झारखंड में निर्णायक जंग: 70 साथियों के साथ घने जंगल में छिपे टॉप कमांडर मिसिर बेसरा को घेरने की तैयारी, 49 माओवादियों पर 5 करोड़ 47 लाख रुपये का है इनाम
- छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, NSUI कार्यकर्ताओं ने किया तीन विश्वविद्यालयों का घेराव
- लव जिहाद को लेकर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयानः बोले- महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचने वाली ने केरल में बुर्का पहन लिया, 5 साल से ही बच्चियों को दें हिंदू संस्कार

