Lifestyle Desk : गर्मियों में स्किन की ये समस्याएँ (रैशेज, घमौरियां, टैनिंग, जलन, इचिंग) बहुत आम हैं और ये सब बहुत तकलीफदेह होती है. लेकिन सही चीजें लगाने से तुरंत राहत भी मिल सकती है और स्किन भी जल्दी रिकवर होती है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बतायेंगे की किस तरह से गर्मी में होने वाली इन समस्याओं से तुरंत राहत पा सकते हैं.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल ठंडक देता है और जलन तुरंत कम करता है. टैनिंग हल्की करने में मदद करता है. पिंपल्स और रैशेज दोनों में फायदेमंद होता है. फ्रिज में ठंडा करके लगाएं, ज्यादा राहत मिलेगी.

गुलाब जल

गुलाब जल स्किन को कूल और फ्रेश रखता है. ये रेडनेस और इचिंग कम करता है साथ ही ऑयली स्किन वालों के लिए बेस्ट होता है. इसे कॉटन से लगाएं या मिस्ट की तरह स्प्रे करें.

खीरे का रस

खीरे में नेचुरल कूलिंग एजेंट होते हैं. जो टैनिंग और सूजन कम करता है साथ ही स्किन को हाइड्रेट रखता है. इसका रस निकालकर 10–15 मिनट लगाएं.

दही

दही सनबर्न और टैनिंग में बहुत असरदार होता है. ये स्किन को सॉफ्ट और ठंडा रखता है. 15 मिनट लगाकर धो लें.

बेसन + हल्दी

बेसन और हल्दी डेड स्किन हटाता है, साथ ही टैनिंग कम करता है. पिंपल्स में मदद करता है. इसे हफ्ते में 2–3 बार पैक लगाएं.

बर्फ

तुरंत कूलिंग देने और सूजन में राहत पाने में बर्फ सबसे अच्छा उपाय है. इससे रेडनेस और पिंपल्स कम करता है. कपड़े में लपेटकर हल्के से लगाएं.

चंदन पाउडर

चंदन पाउडर स्किन को ठंडक देता है. रैशेज और जलन में राहत. इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाएं.

जरूरी टिप्स

  1. ढीले और सूती कपड़े पहनें.
  2. पसीना ज्यादा देर तक स्किन पर न रहने दें.
  3. दिन में 2–3 बार चेहरा धोएं.
  4. सनस्क्रीन जरूर लगाएं (SPF 30+).
  5. पानी ज्यादा पिएं.