ज्ञान उपाध्याय, गाजियाबाद. राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेजिडेंसी सोसायटी में शुक्रवार दोपहर एक बंद फ्लैट में आग लगने से हड़कंप मच गया. बी टावर के तीसरे फ्लोर पर स्थित फ्लैट से उठते धुएं ने पूरे ब्लॉक में दहशत फैला दी. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा फ्लैट इसकी चपेट में आ गया और सारा सामान जलकर खाक हो गया.
जानकारी के मुताबिक फ्लैट निवासी मुकुल निगम उस समय घर पर मौजूद नहीं थे. बताया जा रहा है कि घर में गैस चूल्हे पर दूध चढ़ाकर आंच धीमी कर दी गई थी और परिजन उसे भूलकर डॉक्टर के पास चले गए. आशंका है कि लंबे समय तक उबलते रहने के कारण दूध जल गया, जिससे आग गैस पाइपलाइन तक पहुंच गई और पूरे फ्लैट में फैल गई.
इसे भी पढ़ें : महीनों की मेहनत खाकः गेहूं के खेतों में लगी आग, 10 बीघा की फसल जलकर हुई राख, अब अन्नदाताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट
घटना के समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था और दरवाजा बंद था, जिससे आग की जानकारी देर से हो सकी. पड़ोसियों ने जैसे ही धुआं उठते देखा, तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि फ्लैट का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया. फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. प्रारंभिक तौर पर गैस चूल्हे से जुड़ी लापरवाही को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

