कुंदन कुमार, पटना। पश्चिम बंगला में एसआईआर सेंटर और BDO कार्यलय में टीएमसी के लोगों द्वारा किए गए तोड़फोड़ पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि, ममता बनर्जी एक राज्य की मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि कुशासन की मुख्यमंत्री बन गई है। उन्हें बांग्लादेश के मुसलमानों के वोट कटने का इतना भय सता रहा है कि आप एसआईआर के दफ्तर पर तोड़फोड़ कर रही है। देश यह बर्दाश्त नहीं करेगा।

गिरिराज सिंह ने कहा कि, अभी तो वहां करोड़ों मुसलमान को गलत तरीके से सर्टिफिकेशन देकर के बंगाल में रखी हुई हैं, उन्हें भी हटाना चाहिए। मैं फिर चुनाव आयोग से आग्रह करता हूं ।6 मार्च को ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि, वह एसआईआर को लेकर क्यों प्रदर्शन करेंगी? क्या वह बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत का नागरिक बनाना चाहती हैं। इस बार बंगाल का हिंदू बंगाल की जनता यह बर्दाश्त नहीं करेगी।

वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर खानमेइ की मौत पर मुस्लिम संगठन नाराज हैं। इसपर गिरिराज सिंह ने कहा कि, यह उनका मामला है। प्रधानमंत्री ने युद्ध को रोके जाने को लेकर इजरायल के नेताओं से बात की है। उन्होंने आगे कहा कि, आज पूरी दुनिया की निगाह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिकी हुई है। यह भारत के लिए बड़ी गौरव की बात है। यह अलग बात है कि राहुल जैसे लोग मोदी जी को गाली देते हैं, लेकिन दुनिया के लोगों को मोदी पर भरोसा है।

ये भी पढ़ें- ‘….जिस दुर्दांत तरीके से हत्या हुई’, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर जदयू की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने