Bihar News: बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कोलकाता पहुंचे गिरिराज सिंह ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि, ममता बनर्जी केवल घुपैठिए मुसलमानों को बचाने के लिए, वोट बैंक बनाने के लिए धरना दे रही है। ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, मैं वहां सभी अधिकारियों और गुंडों से कहना चाहता हूं कि सरकार बदलने वाली है।
SIR के खिलाफ ममता का धरना-प्रदर्शन
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है, जिसमें अब कुछ महीने ही शेष हैं। चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता में धरना देकर चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगी।
तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद वोटर लिस्ट से लाखों वैध मतदाताओं के नाम मनमाने तरीके से हटा दिए गए हैं। यह विरोध प्रदर्शन निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ के राज्य के प्रस्तावित दौरे से ठीक दो दिन पहले हो रहा है।
63 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे
दरअसल सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन उस समय हो रहा है, जब निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के बाद नई मतदाता सूची जारी की है। इस प्रक्रिया के बाद राज्य के मतदाताओं की संख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
निर्वाचन आयोग के 28 फरवरी को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद करीब 8.3 प्रतिशत यानी 63.66 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इससे राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 7.66 करोड़ से घटकर लगभग 7.04 करोड़ रह गई है। इसके अलावा 60.06 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम “न्यायिक जांच के अधीन” श्रेणी में रखे गए हैं, यानी इन नामों की अभी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- ‘कार्यकर्ताओं ने पार्टी को खड़ा किया’, नितिश के राज्यसभा जाने पर नीरज कुमार का बड़ा बयान, बोले- निकलना होगा रास्ता
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

