Giriraj Singh: बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पटना में आज सोमवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी नकली गांधी परिवार का युवराज है। वो जिसे चाहे पार्टी में रखे, जिसे चाहे निकाल दे। तेजस्वी यादव लालू का युवराज है। ये लोकतांत्रिक दल नहीं है।
वहीं, तेजस्वी यादव के राज्यसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर गिरिराज सिंह ने कहा कि, हमें मालूम हुआ है कि युवराज ही जाना चाहते हैं, अब यहां से मन ऊब गया है। अच्छा है, लड़ कर देख लें।
गौरतलब है कि सियासी हलकों में यह चर्चा है कि तेजस्वी राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि कल जब इसे लेकर पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने उनसे यह सवाल पूछा तो तेजस्वी ने कहा कि, आज (रविवार) शाम 7 बजे पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। बैठक में पार्टी में राज्यसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा और उम्मीदवारों को लेकर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, राज्यसभा को लेकर जो भी फैसला होगा, वह पार्टी और गठबंधन की रणनीति के अनुरूप होगा।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है, 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें बिहार की भी 5 राज्यसभा सीटों पर मतदान होना है। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए करीब 41 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। ऐसे में एनडीए को चार सीटें आसानी से मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन के पास सिर्फ 35 विधायक होने से उसकी राह मुश्किल नजर आ रही है। ऐसे में यदि महागठबंधन का समर्थन AIMIM करती है, तो राज्यसभा की एक सीट उसके खाते में आ सकती है।
विधानसभा की मौजूदा संख्या की बात करे तो भाजपा के 89, जदयू के 85 और लोजपा (रामविलास) के 19 विधायक हैं। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की आएलएम के पास महज 4 विधायक हैं। बिहार की राजनीति में इफ्तार पार्टियां अक्सर सियासी संदेश और गठबंधन की संभावनाओं का मंच बनती रही हैं। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान एआईएमआईएम का रुख किस दिशा में जाता है।
ये भी पढ़ें- बिहार में जमीन से जुड़े कामकाज आज से बंद! अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में 537 अंचलों के CO और RO
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


