Bihar News: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है। टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी अपने रैलियों में लगातार बीजेपी पर यह आरोप लगा रहा है कि अगर वह सत्ता में आती है तो, वह लोगों के खान-पान (मांस, मछली, अंडा) पर रोक लगा देगी। ममता के इन आरोपों बीजेपी नेता गिरिराज सिंह की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

गाय काटने पर लगेगा प्रतिबंध- गिरिराज सिंह

पटना में मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने यह दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी आ रही है। उन्होंने कहा कि, TMC कान खोलकर सुन लें, भाजपा आ रही है। भाजपा आएगी, अंडा, मांस, मछली भी वहां मिलेगा लेकिन गाय को काटने पर प्रतिबंध होगा। गोमांस नहीं बिकेगा।

बाहर से वोटर ला रही बीजेपी- कुणाल घोष

दूसरी तरफ टीएमसी नेता कुणाल घोष ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि,बंगाल में अपनी हार की आशंका को देखते हुए बीजेपी बाहर से वोटर ला रही है और असली वोटरों को हटा रही है। इसके अलावा, जिन इलाकों में बीजेपी को कुछ वोट मिले थे और जहां अब टीएमसी जीत की ओर बढ़ रही है। वहां बीजेपी NIA को लगाकर लोगों को नोटिस भेज रही है।

कुणाल घोष ने कहा कि, BJP जानती है कि वे इन इलाकों में हारने वाले हैं, इसीलिए वे ऐसी चालें चल रहे हैं। हमारे उम्मीदवारों को हराने के लिए, BJP उन्हें NIA के नोटिस भिजवा रही है। पंचायत चुनावों और लोकसभा चुनावों के दौरान भी ऐसा हुआ था, और अब उन्होंने विधानसभा चुनावों में भी ऐसा ही करना शुरू कर दिया है। पहले, वे CBI और ED का गलत इस्तेमाल करके नेताओं को परेशान करते थे। अब, वे NIA का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- LPG संकट के बीच कल पूरे बिहार में कांग्रेस का आंदोलन, पटना में PM मोदी के पुतला दहन का ऐलान