चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खेल-खेल में एक मासूम की जान चली गई। जिस साड़ी से वह खेल रही थी, वहीं फंदा बनकर पल भर में उसकी मौत का कारण बन गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

READ MORE: शिप्रा किनारे नग्न हालत में मिला शव, गले में शू-लेस बंधी; पहचान अब तक नहीं, CCTV और FSL जांच शुरू

दरअसल, चंदन नगर स्थित लक्ष्मी नगर में आठवीं क्लास की 13 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बच्ची घर के अंदर साड़ी का झूला बनाकर खेल रही थी। लेकिन उसे क्या पता था कि साड़ी से बने झूले पर झूलना उसकी जिंदगी का आखिरी खेल साबित होगा। झूला झूलने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और साड़ी का फंदा उसके गले में कस गया। 

READ MORE: प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड: पेड़ पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो बच्ची फंदे पर मिली। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है कि यह एक हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m