प्रदीप मालवीय, उज्जैन। एमपी के उज्जैन से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। नीलगंगा के बंगाली कॉलोनी में शनिवार शाम लगभग 22 साल के युवक ने अपनी फीमेल फ्रेंड की बहन के घर घुसकर उसकी मौजूदगी में ही खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
CCTV में कैद हुआ युवक
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, एफ.एस.एल और अन्य आलाधिकारी पहुंचे और जांच में जुट गए । युवक का घर के बाहर आते-जाते एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। माधवनगर सीएसपी दीपिका शिंदे ने घटना की पुष्टि की है। सीएसपी के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, जल्द मामले का खुलासा करेंगे।
युवती के घर पहुंचकर खुद को मारी गोली
सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया युवक और युवती दोनों ही बैतूल के सारणी के निवासी हैं। मृतक का नाम निखिल अहाके है, जिसकी उम्र लगभग 22 साल है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सप्ताह भर पहले ही युवती अपनी बहन के घर उज्जैन के बंगाली कॉलोनी में आई हुई थी। युवक बैतूल से शनिवार शाम अपनी दुपहिया वाहन क्रमांक MP48ZC8592 से उसके घर पहुंचा और युवती की बहन को कमरे में बंद कर खुद के सीने में गोली मार ली।
दो सालों से थी दोस्ती
मौके पर जांच में 1 राउंड फायर मिला है। देसी पिस्टल युवक साथ लाया था, जिसके बारे में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी गई। युवती और मृतक के बीच दो साल से दोस्ती थी। इस मामले में जांच कर जल्द खुलासा होगा।
प्रत्यक्षदर्शी बोले- पता पूछकर घर पहुंचा और मार ली गोली
प्रत्यक्षदर्शी अनूप समदार ने बताया कि शाम 6 बजे करीब एक युवक दुपहिया वाहन से बंगाली कॉलोनी में आया और उसने सचिन नाम के मेरे परिचित से विनय गाईन का पता पूछा। युवक सीधा उस पते पर पहुंच गया। कुछ देर बाद सूचना आई कि उसने विनय गाईन के घर खुद को गोली मार ली है।
मरने से पहले कहा- मुझसे बात क्यों नहीं कर रही
मौके पर पहुंचे तो युवक के बारे में पता चला। वह चिल्लाते हुए किसी से कह रहा था कि मुझसे बात क्यों नहीं कर रही। वह लगभग 370 किलोमीटर दूर से दुपहिया वाहन से उज्जैन पहुंचा था। उसने घर में घुसने के बाद मौजूद सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर खुद को गोली मार ली। मेरे दोस्त विकास और गणेश ने खिड़की से देखा तो युवक तड़प रहा था। दरवाजा तोड़ हमने पुलिस को सूचना दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


