Gold-Silver Latest Price: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध (US-Israel and Iran war) के बावजूद सोना-चांदी की कीमत (Gold-Silver Rates) गिरने का सिलसिला जारी है। बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 32,000 रुपये सस्ती हुई है। सोना 13,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा फिसल चुका है। अपने हाई लेवल से अब 1 किलो चांदी 1.92 लाख रुपये सस्ती मिल रही है।
पिछले सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत भर-भराकर टूटी। बीते 13 मार्च को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मई की एक्सपायरी वाला सिल्वर प्राइस 2,59,435 रुपये प्रति किलोग्राम था और बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार तक ये गिरते हुए 2,23,305 रुपये तक टूट गया था। यानी 36,103 रुपये सस्ती हो गई थी। हालांकि, इसकी गिरावट में कुछ कमी आई और ये 2,27,470 रुपये पर क्लोज हुआ। ऐसे में हफ्तेभर में चांदी का भाव 31,965 रुपये टूटी।

लगातार क्रैश हो रही चांदी (Silver Price Crash) का भाव अब अपने हाई लेवल से काफी कम हो चुका है। दरअसल, चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकला था और 4,20,048 रुपये के लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था। इस हाई से वर्तमान कीमत की तुलना करें, तो 1 Kg Silver Price 1,92,578 रुपये तक कम है।
सोने के भाव में सुस्ती जारी
चांदी के अलावा दूसरी ओर सोना भी सुस्त बना हुआ है। MCX पर बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना मामूली बढ़त लेकर 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। बाकी के चार कारोबारी दिनों में आई गिरावट के हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो गोल्ड प्राइस 13,641 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसला है। जी हां, 13 मार्च को MCX Gold Rate 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शुक्रवार को कम होकर 1,44,825 रुपये रह गया। चांदी की तरह सोना भी अपने 29 जनवरी के हाई लेवल से काफी सस्ता हो गया है। इसका लाइफ टाइम हाई 1,93,096 रुपये है और वर्तमान भाव से तुलना करें, तो 10 Gram 24 Karat Gold Rate 48,271 रुपये कम है।
घरेलू मार्केट में सोना-चांदी का दाम
एमसीएक्स के अलावा अगर घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में आए चेंज पर गौर करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक यहां भी Gold-Silver Rate फिसला है। हफ्तेभर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,399 रुपये से गिरकर 1,47,218 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। ऐसे में घरेलू मार्केट में सोना 9,181 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. अलग-अलग क्वालिटी के लेटेस्ट गोल्ड रेट देखें, तो…
| क्वालिटी | गोल्ड रेट (IBJA.Com के मुताबिक) |
| 24 Karat Gold | 1,47,218 रुपये/10 ग्राम |
| 22 Karat Gold | 1,43,690 रुपये/10 ग्राम |
| 20 Karat Gold | 1,31,020 रुपये/10 ग्राम |
| 18 Karat Gold | 1,19,250 रुपये/10 ग्राम |
| 14 Karat Gold | 94,960 रुपये/10 ग्राम |
सोने के अलावा चांदी का घरेलू मार्केट में दाम इस अवधि में 2,60,488 रुपये प्रति किलोग्राम से कम होकर 2,32,364 रुपये रह गया। यानी ये कीमती धातु भी 28,124 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

