Gold Silver Price Today Jaipur: अगर आप अपने घर की शादी के लिए गहने बनवाने की सोच रहे थे, तो आज की खबर आपके पसीने छुड़ा सकती है। जयपुर सराफा बाजार से जो आंकड़े निकलकर सामने आए हैं, उन्होंने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बुधवार (25 मार्च) को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में ऐसी आग लगी कि निवेशकों से लेकर आम खरीदारों के होश उड़ गए हैं।

चांदी में 13,000 की भारी उछाल
दरअसल, जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी ने आज के जो रेट जारी किए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। चांदी की कीमतों में एक ही दिन में 13,000 रुपये की भारी बढ़त देखी गई है। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, अब चांदी 2,41,000 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर माना जा रहा है।
सोना भी नहीं रहा पीछे
बता दें कि केवल चांदी ही नहीं, बल्कि सोने ने भी आज लंबी छलांग लगाई है। बाजार की हलचल के साथ आज शुद्ध सोना (24 कैरेट) 4,500 रुपये की बढ़त के साथ 1,48,500 रुपये प्रति दस ग्राम जा पहुंचा। वहीं जेवराती सोना (22 कैरेट) भी 1,39,000 रुपये के भाव पर पहुंच गया।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही उठापटक और घरेलू बाजार में शादियों की वजह से बढ़ी मांग ने कीमतों को हवा दी है। रायपुर और बिलासपुर के सराफा व्यापारियों का भी कहना है कि अगर यही रफ्तार रही, तो चांदी बहुत जल्द 2.50 लाख और सोना 1.50 लाख के जादुई आंकड़े को पार कर सकता है।
इस बेतहाशा बढ़ोतरी का सीधा असर मध्यम वर्गीय परिवारों की जेब पर पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के सराफा बाजारों (जैसे रायपुर का सदर बाजार) में भी ग्राहकों की भीड़ अब वेट एंड वॉच की स्थिति में है। लोग अब भारी गहनों के बजाय हल्के वजन के गहनों की ओर रुख कर रहे हैं, ताकि बजट को संभाला जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- विधायक जितेंद्र आव्हाड (शरद पवार गुट) ने अशोक खरात की जान को खतरा बताया, कहा- खरात के पास 20 वर्षों की राजनीति से जुड़ी अंदरूनी जानकारी
- Transfer Breaking : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 पुलिसकर्मियों हुए इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश
- जल जीवन मिशन 2.0 को रफ्तार: केंद्र-ओडिशा के बीच MoU, डिजिटल निगरानी और जन-भागीदारी पर जोर
- राम नवमी से पहले ओडिशा में हाई अलर्ट: CM मोहन माझी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की
- Mahadev Satta App के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच, सट्टे के पैसे से खरीदा था Burj Khalifa में अपार्टमेंट
