Gold Silver Price Today Jaipur: अगर आप अपने घर की शादी के लिए गहने बनवाने की सोच रहे थे, तो आज की खबर आपके पसीने छुड़ा सकती है। जयपुर सराफा बाजार से जो आंकड़े निकलकर सामने आए हैं, उन्होंने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बुधवार (25 मार्च) को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में ऐसी आग लगी कि निवेशकों से लेकर आम खरीदारों के होश उड़ गए हैं।

चांदी में 13,000 की भारी उछाल
दरअसल, जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी ने आज के जो रेट जारी किए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। चांदी की कीमतों में एक ही दिन में 13,000 रुपये की भारी बढ़त देखी गई है। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, अब चांदी 2,41,000 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर माना जा रहा है।
सोना भी नहीं रहा पीछे
बता दें कि केवल चांदी ही नहीं, बल्कि सोने ने भी आज लंबी छलांग लगाई है। बाजार की हलचल के साथ आज शुद्ध सोना (24 कैरेट) 4,500 रुपये की बढ़त के साथ 1,48,500 रुपये प्रति दस ग्राम जा पहुंचा। वहीं जेवराती सोना (22 कैरेट) भी 1,39,000 रुपये के भाव पर पहुंच गया।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही उठापटक और घरेलू बाजार में शादियों की वजह से बढ़ी मांग ने कीमतों को हवा दी है। रायपुर और बिलासपुर के सराफा व्यापारियों का भी कहना है कि अगर यही रफ्तार रही, तो चांदी बहुत जल्द 2.50 लाख और सोना 1.50 लाख के जादुई आंकड़े को पार कर सकता है।
इस बेतहाशा बढ़ोतरी का सीधा असर मध्यम वर्गीय परिवारों की जेब पर पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के सराफा बाजारों (जैसे रायपुर का सदर बाजार) में भी ग्राहकों की भीड़ अब वेट एंड वॉच की स्थिति में है। लोग अब भारी गहनों के बजाय हल्के वजन के गहनों की ओर रुख कर रहे हैं, ताकि बजट को संभाला जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- चक्काजाम करना पड़ा भारी: रतलाम में करणी सेना प्रमुख समेत 40 लोगों पर FIR, रास्ता बंद कर सड़क पर किया था प्रदर्शन
- 34 नग हीरे को खपाने छत्तीसगढ़ में ढूंढ रहा था ग्राहक, ओडिशा के तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों का हीरा जब्त
- छठ महापर्व के दौरान घाट पर गंगा में डूबे 3 युवक, 2 के शव बरामद, तीसरे युवक की तलाश में जुटी NDRF
- कश्मीरी युवक से प्रेम करना पड़ा भारी: प्रेमी ने गला रेतकर ब्यूटीशियन प्रेमिका को मार डाला, फिर खुद भी दे दी जान
- CG NEWS : अनियंत्रित होकर पलटा गिट्टी से भरा वाहन, मौके पर युवक की मौत
