आरिफ कुरैशी, श्योपुर। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने आई है, यहां मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया हैं। बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में नबीबिया से लाई गई मादा चीता ‘ज्वाला’ भारत में तीसरी बार मां बनी है। इस बार ज्वाला ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस खुशखबरी को साझा किया। उन्होंने शावकों का एक प्यारा वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें नन्हे शावक अपनी माँ के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। इस जन्म के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। इनमें से 33 चीते भारत में ही जन्मे हैं, जो प्रोजेक्ट चीता की अब तक की 10वीं सफल प्रसूति है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m