चंडीगढ़। चुनाव आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओज) व बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उनके न्यूनतम वार्षिक मानदेय में बढ़ोतरी की जा रही है। इसके लिए 24 जुलाई 2025 को अधिसूचना जारी हुई है, जिसमें बीएलओ को अब न्यूनतम वार्षिक मानदेय 12,000 रुपये मिलेगा जो पहले 6,000 रुपये था।
बीएलओ सुपरवाइजरों को अब न्यूनतम वार्षिक मानदेय 18,000 रुपये मिलेगा जो पहले 12,000 रुपये था। मतदाता सूचियों की विशेष शुद्धि या अन्य विशेष चुनाव अभियानों में भाग लेने वाले बीएलओ को 2,000 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा जिसके लिए पहले 1,000 रुपये दिए जाते थे।
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा कि चुनाव आयोग के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और वे मतदाता सूची की एकरूपता बनाए रखने, घर-घर जाकर सत्यापन करने और मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अहम जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मानदेय में यह बढ़ोतरी करके ईसीआई ने उनके योगदान दी है।
- मुझसे बेवफाई करेगी… प्रेमी ने प्रेमिका का किया कत्ल, रील्स बनाने के नाम पर गन्ने के खेत में बुलाया था
- बारामती उपचुनाव में नया मोड़: कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने कहा- अजित पवार केस में FIR दर्ज हो तो वापस ले लेंगे अपनी उम्मीदवारी
- भूत भगाने के नाम पर हैवानियत! महिला के साथ बेरहमी की सारी हदें पार, अंधविश्वास में डूबी सोच ने किया लहूलुहान
- दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी कार ; स्पीकर ऑफिस के पास ड्राइवर गुलदस्ता रख फरार हुआ
- वैशाख माह में जल दान का विशेष महत्व, ये होता है इसका फायदा …

