जालंधर। पंजाब से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वालों के लिए बेहद अच्छी खबर सामने आई है, अब उन्हें वंदे भारत में सफर करते हुए कटरा तक जाने को मिलेगा। वंदे भारत का स्टॉपेज अब पंजाब के एक स्टेशन में भी होगा. आइए जानते हैं कौन सा है वह स्टेशन। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज जालंधर सिटी स्टेशन पर देने का फैसला किया है, जो जालंधर से अमृतसर होते हुए कटड़ा स्टेशन तक जाएगी।
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत (26406) सुबह 6:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलेगी और अमृतसर 12:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत शाम 4:25 बजे अमृतसर से चलेगी और रात 10 बजे कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी।
आपको बता दें कि जालंधर सिटी स्टेशन पर यह ट्रेन 11:03 बजे पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर रेलवे स्टेशन से ट्रेन शाम 4:25 बजे चलेगी और रात 10 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (26405) तक जाएगी। जालंधर से वंदे भारत का किराया एक हजार से 1100 रुपये के बीच होगा। ट्रेन जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेगी।

सप्ताह में 6 दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे।
- जमीन विवाद में युवक की हत्या: पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल 3 कुल्हाड़ी और लोहे का पाईप किया बरामद
- धर्म स्वातंत्र्य कानून में संशोधन की मांग तेज : मसीह समाज ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 को संभाग स्तरीय प्रदर्शन का ऐलान
- दक्षिण के रण में भजनलाल का मैजिक; कोयंबटूर में गरजे राजस्थान के CM, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा!
- KKR vs PBKS IPL 2026: कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- अमृतसर के अदलीवाल गांव का सख्त फैसला: भागकर शादी करने वालों और परिवार का होगा बहिष्कार
