उमेश यादव, सागर। बीजेपी सरकार में 20 साल तक मंत्री रहे और पिछले 40 वर्षों से विधायक का वीआईपी प्रोटोकॉल ले रहे गोपाल भार्गव को मोहन कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। गाहे बगाहे भार्गव मंत्री न बन पाने का दर्द बयां कर संगठन को अपनी वरिष्ठता का अहसास दिलाते रहते है। इसकी एक बानगी और सामने आई है,अब गोपाल भार्गव दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल का हवाला देकर बोले कि मुझे खरीदने का प्रयास किया गया लेकिन मैं बिका नहीं।
आज के दौर में लोग 20 महीने भी नहीं टिक पाते
सागर में एक कार्यक्रम में गोपाल भार्गव ने कहा कि राजनीति में उपेक्षा किसी भी व्यक्ति को भीतर से तोड़ देती है। उन्होंने कहा, “अगर किसी व्यक्ति की बात सरकार नहीं सुनती, तो उसका मन टूट जाता है।” इसी भावनात्मक संदर्भ में उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 20 साल तक लगातार कठिन परिस्थितियों को सहा है, जबकि आज के दौर में लोग 20 महीने भी नहीं टिक पाते। यह भी खुलासा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें एक बार कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था।
यह माल टिकाऊ है, बिकाऊ नहीं
“मैंने साफ कह दिया था कि यह माल टिकाऊ है, बिकाऊ नहीं”। कहा कि उन्होंने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की और किसी भी प्रकार के राजनीतिक सौदे से खुद को दूर रखा। कहा- “मैंने पार्टी को जीवन दिया है,” कहते हुए उन्होंने यह भी संकेत दिया कि लंबे समय तक सेवा देने के बावजूद अपेक्षित सम्मान न मिलना पीड़ा का कारण बनता है। उनका यह बयान सीधे तौर पर मंत्री नहीं बनाये जाने की पीड़ा की ओर इशारा करता है।
रहली विधानसभा से लगातार नौ बार के विधायक
उल्लेखनीय है कि गोपाल भार्गव सागर जिले की रहली विधानसभा से लगातार नौ बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती है। वे पूर्व में लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रह चुके हैं।
हर जगह सिर्फ ब्राह्मणों को ही टारगेट
इससे पहले दिए गए एक बयान में उन्होंने कहा था कि “हर जगह सिर्फ ब्राह्मणों को ही टारगेट किया जा रहा है,” जिस पर प्रदेशभर में राजनीतिक और सामाजिक हलचल मच गई थी। आने वाले समय में उनके बयानों का पार्टी और प्रदेश की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


