दीपक कौरव, नरसिंहपुर। एमपी के नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में बीते दो साल पहले बने 6 करोड़ 40 लाख की लागत के भवन की हालत बेहद खराब है। दीवारों में दरारें पड़ गई हैं और टाइल्स उखाड़ने लगे हैं। इतना ही नहीं, इतनी बड़ी लागत से बने इस सरकारी भवन में पीने के पानी की उचित व्यवस्था तक नहीं है।
यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खेत में उतरी: मची चीख-पुकार, एक दर्जन से ज्यादा घायल, घटना CCTV में कैद
इस भवन को सरकार ने इतनी बड़ी लागत से इसलिए बनवाना था क्योंकि यहां बैठकर बच्चे आई टी आई के तहत शिक्षा ग्रहण करते हुए कुछ हुनर सीखेंगे। लेकिन इतनी बड़ी लागत से बने इस भवन के महज दो साल में ही जर्जर होने से यह बात स्पष्ट दिखती हैं कि आखिर इसमें कितना भ्रष्टाचार हुआ हैं। इस भवन में कार्यरत प्राचार्य भी लगातार इसकी मरम्मत के लिए अधिकारियों के कार्यालय पहुंचकर आवेदन दे रहे हैं।
बच्चे भी परेशान
वहीं इस सरकारी आई टी आई भवन में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चे भी इस नए भवन की खस्ता हालत को लेकर परेशान हैं। इस करोड़ों की लागत से बने भवन की हालत पर अधिकारी कुछ कहने से बचते नजर आए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


