लुधियाना. राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज लुधियाना पहुंच रहे हैं। सबसे पहले वे पीएयू में आयोजित डिग्री वितरण समारोह में शामिल होंगे। छात्रों को डिग्रियां देने के बाद, वे बुढ़ा दरिया परियोजना का निरीक्षण करेंगे। अब तक इस परियोजना में कितना काम हुआ है, इस पर अधिकारियों के साथ एक बैठक भी होगी।
एक महीने पहले भी राज्यपाल ने बुढ़ा दरिया का निरीक्षण किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि पहले इस परियोजना से जुड़ी बैठकें चंडीगढ़ स्थित राज भवन में होती थीं, लेकिन अब ये बैठकें मौके पर ही होंगी। इसी कारण आज बुढ़ा दरिया पर बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें विधायक और सांसद भी शामिल होंगे।

कटारिया ने यह भी कहा था कि यह बैठक लगातार पांच महीनों तक इसी तरह होगी, ताकि इस समस्या का समाधान निकाला जा सके।
- 100% टैरिफ की धमकी के बावजूद… गणेश गोदियाल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, चुप्पी पर सवाल उठाते हुए मांगा जवाब
- Delhi News Brief: मेडिकल खरीद घोटाला: पूर्व DGHS वत्सला अग्रवाल को कोर्ट से झटका, सत्य निकेतन हादसा: किरण बेदी ने हाई कोर्ट का किया रुख
- विश्वकर्मा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, भागलपुर में तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान
- iPhone 18 Pro के लिए दीवानगी: आईफोन 18 की पहली सेल शुरू, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु ऐपल स्टोर के बाहर रातभर लाइन में लगे रहे लोग



