इंदौर। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुदान से सेज यूनिवर्सिटी इंदौर के इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा 20 मार्च 2026 को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम “फार्मा अन्वेषण–2026” का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न संस्थानों से 400 से अधिक विद्यार्थियों एवं लगभग 200 शिक्षकों ने भाग लिया, जिससे राज्य में अनुसंधान एवं नवाचार की सशक्त उपस्थिति देखने को मिली।

यह कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि डॉ मोंटू पटेल , प्रेसिडेंट फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया,  फाइनेंस चेयरमैन डॉ विभु साहनी, डॉ संजय जैन प्रेसिडेंट मप्र स्टेट फार्मेसी काउंसिल, सेंट्रल मेंबर डॉ नीरज उपमन्यु, सेंट्रल मेंबर डॉ शैलेश जैन एवं प्रो-चांसलर डॉ. प्रशांत जैन की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

 राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने अकादमिक–उद्योग समन्वय को एक प्रभावी मंच प्रदान किया।कार्यक्रम में इनोवेटिव प्रोडक्ट, रिसर्च पोस्टर एवं पेटेंट आधारित प्रस्तुतियों जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी नवाचार क्षमता एवं व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को वास्तविक समस्याओं के समाधान पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इसके अतिरिक्त, पैनल चर्चा, मुख्य वक्तव्य एवं उद्योग–अकादमिक संवाद सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें तकनीकी हस्तांतरण, नियामक प्रक्रियाएँ, कौशल विकास एवं उभरते करियर अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। उद्घाटन सत्र में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री, मध्यप्रदेश शासन का वर्चुअल संदेश प्राप्त हुआ

समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। “फार्मा अन्वेषण–2026” ने शिक्षा, अनुसंधान एवं उद्योग के बीच समन्वय को सशक्त करते हुए फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया। चांसलर इंजीनियर संजीव अग्रवाल आयोजन के लियें हर्ष व्यक्त किया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m