सोहराब आलम, विजय कुमार, अतीश दीपंकर। आज रविवार (8 मार्च) को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य के कई जिलों में भव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोतिहारी के समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र भवन के सभागार में ग्रामीण विकास विभाग, जीविका जिला परियोजना के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरावल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई जीविका दीदियों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने अनुभवों व विचारों को जिला प्रशासन के सामने रखा। कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने समाज के निर्माण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जीविका की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर जिलाधिकारी सौरभ जोरावल ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति हैं। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि अगर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे सीधे उनसे मिलकर अपनी बात रख सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।
जमुई में सम्मानित हुईं जीविका दीदी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जमुई के जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में नारी शक्ति के स्वावलंबन और सामर्थ्य का अनूठा उत्सव मनाया गया। जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा . प्र. से.) की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में न केवल जीविका दीदियों के अदम्य साहस को सम्मानित किया गया, बल्कि ‘विकसित जमुई’ की परिकल्पना में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका पर भी विशेष बल दिया गया।
भागलपुर के टाउन हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा टाउन हॉल, भागलपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान तथा महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करना था। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों की महिला पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
ये भी पढ़ें- निशांत के जदयू में शामिल होने पर रोहिणी आचार्य ने दी बधाई, CM नीतीश के लिए कही ये चुभने वाली बात
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

