चंडीगढ़/लुधियाना। सीएम भगवंत मान ने कहा कि मार्च से लुधियाना में टाटा स्टील के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट के कार्यशील होने से पंजाब में उद्योग को बड़ा हौसला मिलेगा। मान ने टाटा स्टील से उपाध्यक्ष (लॉन्ग प्रोडक्ट्स) आशीष अनुपम से मुलाकात की और कहा कि टाटा स्टील ग्रुप दुनिया के अग्रणी स्टील निर्माताओं में से एक है, जिसकी कच्चे स्टील की वार्षिकक्षमता लगभग 34 मिलियन टन है और दुनिया के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में इसका मजबूत स्थान है।
सीएम ने कहा कि टाटा स्टील लुधियाना की हाईटेक वैली के निकट रीबार मिल के साथ 0.75 एमटीपीए इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस आधारित स्टील-मेकिंग सुविधा स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि 115 एकड़ में फैले प्रोजेक्ट में शुरू में 2600 करोड़ के निवेश का अनुमान था, जो अब बढ़कर 3200 करोड़ हो गया है। प्लांट से लगभग 2500 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के औद्योगिक माहौल को मजबूती मिलेगी।

यह यूनिट 100% स्टील स्क्रैप को कच्चे माल के रूप में उपयोग करेगी और टिकाऊ व पर्यावरण अनुकूल उत्पादन प्रक्रिया अपनाएगी। सरकार ने मेगा प्रोजेक्ट के निर्माण और संचालन को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया है, जो पंजाब की उद्योग समर्थक नीतियों और सक्रिय शासन ढांचे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह जमशेदपुर के बाद भारत में टाटा स्टील का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट है और पंजाब में कंपनी के सबसे बड़े निवेश को दर्शाता है। इस दौरान मंत्री संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा भी मौजूद थे।
- PM मोदी का यूपी-उत्तराखंड दौरा कल, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण, जानिए उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश: पति की हत्या कर शव के टुकड़े किए, पेट्रोल डालकर जलाया और खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया
- राजधानी में 35 लाख की हवाला ठगी: VIP रोड पर नोट के सीरियल नंबर से रचा गया खेल, आरोपी फरार
- अचानक सम्राट चौधरी के आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा, नए CM के ऐलान को लेकर हलचल तेज
- मजदूर नहीं होंगे तो कारखाने कैसे चलेंगे… अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा सरकार लोकतंत्र नहीं एकतंत्र से चलती है

