अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र में रविवार को एक लकड़बग्घों के झुंड के आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। दरअसल प्रखंड क्षेत्र के गांवों में गेहूं की खड़ी फसल के बीच खूंखार जंगली जानवरों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग अपने खेतों में जाने से भी कतराने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहली बार लकड़बग्घों का झुंड देखा गया है और बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
खेतों में दिखे चार लकड़बग्घे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार की सुबह खेतों में काम कर रहे किसानों ने चार लकड़बग्घों को घूमते देखा। देखते हीं देखते यह खबर आस-पास के गांवों में आग की तरह फैल गई और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
वन विभाग का रेस्क्यू अभियान
जंगली जानवरों के मौजूदगी की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। हालांकि गेहूं की घनी फसल में छिपे लकड़बग्घे अभी भी वन विभाग की टीम की पकड़ से बाहर हैं और सतर्कता बरतते हुए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
एक लकड़बग्घा घायल
ग्रामीणों के अनुसार एक लकड़बग्घा सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया है, लेकिन बावजूद इसके वह लड़खड़ाते हुए दोबारा खेतों में घुस गया। वहीं घटना के दौरान खेत में काम कर रहे एक किसान पर भी एक लकड़बग्घे हमला किया, लेकिन ग्रामीणों के शोर-शराबा करने पर वह फसलों के बीच भाग निकला।
लोगों से सतर्कता बरतते की अपील
वन विभाग ने आश्वस्त किया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और जल्द हीं स्थिति पर काबू पा लिया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में सतर्कता बरतते हुए लोगों को अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी गई है। बता दें कि वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में वनरक्षी दिलीप कुमार, कन्हैया कुमार, अभिलाषा कुमारी सहित अन्य कर्मी आसपास के गांवों में घेराबंदी कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

