गुरदासपुर। गुरदासपुर में बी.एस.एफ. सेक्टर मुख्यालय गुरदासपुर की इंटेलिजेंस ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने डेरा बाबा नानक पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल की 27 बटालियन द्वारा डेरा बाबा नानक के अनाज मंडी क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया।
ऑपरेशन के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ली, पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी काहलांवाली, थाना डेरा बाबा नानक को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक स्टार मार्क .32 बोर पिस्तोल, एक मैगजीन तथा 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास है तथा उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।

हथियार हुए बरामद हथियार और गोलाबारूद की बरामदगी से संकेत मिलता है कि आरोपी किसी फायरिंग/अपराधिक गतिविधि की योजना बना रहा था। इस सफल कार्रवाई से डेरा बाबा नानक में संभावित टारगेट किलिंग/फायरिंग की घटना को रोका गया, जिससे गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति टल गई। आरोपी के नेटवर्क एवं आपराधिक, अवैध हथियार तस्करी से संबंधों की जांच जारी है।
- ‘कोई हाथ पकड़ता है, तो कोई खींच रहा कुर्ता’, CM नीतीश के राज्यसभा पद की शपथ लेने पर तेजस्वी का बड़ा बयान
- UP SIR Final List 2026 : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इस तरह चेक करें अपना नाम
- शॉर्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड ने गिफ्ट शॉप में मचाई तबाही, लाखों का नुकसान
- नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय, बैज ने कहा- भाजपा स्पष्ट करे रुख…
- रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की दबंगई, सरेआम लैब टेक्नीशियन को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

