गुरदासपुर। गुरदासपुर गांव आदियां स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात दो पुलिस कर्मियों की बेरहमी से हत्या के मामले में आरोपित रणजीत सिंह निवासी आदियां को बुधवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया है। मुठभेड़ में आरोपित जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। इस कार्यवाही में एक पुलिस कर्मी को भी गोली लगी है, जिनका इलाज जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रणजीत सिंह शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आदियां पुलिस चेक पोस्ट पर हुए हमले में शामिल था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वहां तैनात होमगार्ड जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल था और पुलिस पर सख्त कार्रवाई का दबाव था।

एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में
जानकारी के अनुसार पुलिस ने पहले ही एक आरोपी दिलावर सिंह निवासी गांव अलीनंगल को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरे आरोपी इंद्रजीत सिंह निवासी गांव आधियां की तलाश की जा रही है। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह पुराना शाला इलाके में हुई। वह पहले पुलिस पर फायरिंग किया जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और वह दम तोड़ दिया।
- CG Suspended : 8 पंचायत सचिव सस्पेंड, 1.19 करोड़ के अनियमित भुगतान पर कार्रवाई
- CG Crime News : मितानिन प्रेरक की हत्या का खुलासा, PM आवास की राशि के विवाद में आरोपी ने दिया था वारदात को अंजाम
- लोकायुक्त का छापा: आयुष कार्यालय की महिला कर्मचारी ने मांगी 10 हजार की रिश्वत, पैसे लेने पति को चौराहे पर किया खड़ा, टीम ने किया गिरफ्तार
- सीएम योगी करेंगे ‘वन एवं अर्थव्यवस्थाएं’ विषयक राष्ट्रीय वानिकी संवाद का उद्घाटन, ‘अरण्य समागम’ का आयोजन
- VIDEO : कुएं में गिरा भालू, वन विभाग ने सीढ़ी की मदद से निकाला बाहर

