कमल वर्मा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में पतंग उड़ाने के शौक ने एक नाबालिग की जान ले ली। नाबालिग दो मंजिल से पतंग उड़ते समय नीचे गिर गया। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। चार दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल, भिंड जिले के गोरमी गांव खोड़ के रहने वाले सर्वेश सिंह बघेल बच्चों को पढ़ाने के लिए हाल में ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र बंशीपुरा में सामुदायिक भवन के पास रहते हैं। सर्वेश का 14 वर्षीय बेटा शिवम बघेल कक्षा आठवीं का छात्र है। उसे पतंगबाजी का बहुत शौक है। चार दिन पहले वह अपने घर की दो मंजिला इमारत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी पतंग उड़ाते समय एक और पतंग उसकी पतंग के सामने आ गई। दोनों में पेच लड़ाने की होड़ चल रही थी कि उसी समय शिवम का ध्यान हट गया और वह छत की मुढेल के पास पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: पहले चूहे और अब बिल्ली: इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जानवरों का डेरा, संवेदनशील वार्डों-कैंटीन में बेखौफ घूम रही बिल्लियां

पैर फिसलने से हुआ हादसा

इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह छत से नीचे जा गिरा। गिरने की आवाज पर परिजन पहुंचे तो उसके हाथ में पतंग उड़ाने वाला मांझा उलझा हुआ था। जब परिजन ने शिवम को देखा तो वह बेहोश था। जिसके बाद परिजन उसे लेकर तत्काल अस्पताल पंहुचे। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।

ये भी पढ़ें: ‘दोपहर 12.15 बजे फूटेंगे बम- अल्लाह हू अकबर’, यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी, मेल में संगठन का भी जिक्र

हार गया जिंदगी की जंग

नाबालिग को बचाने के लिए डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया। दो मंजिल छत से गिरने पर उसके सिर में मल्टीपल फैक्चर आए थे। शिवम ने जिंदगी के लिए चार दिन तक संघर्ष किया, लेकिन बुधवार को वह जिंदगी की जंग हार गया। बेहोशी की अवस्था में उसने दम तोड़ दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m