कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुटखा के दाम कम नहीं करने पर बदमाश और दुकानदार का विवाद हो गया। जिसके बाद बदमाश ने कमर से कट्टा निकाल कर दुकानदार पर तान दिया। जिससे बचने के दुकानदार दुकान के अंदर घुस गया और छुप कर अपनी जान बचाई। बदमाश की इस हरकत का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हुआ है।घटना मुरार थाना क्षेत्र के लाल टिपारा की बताई जा रही है। वही पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच कर रही है।
दअरसल ग्वालियर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जोकि मुरार थाना क्षेत्र के लाल टिपारा में स्थित एक दुकान का बताया जा रहा हैं। जिसमें एक बदमाश ग्राहक बनकर दूकान पर पहुंचा। जहां बदमाश ने दुकानदार से राजश्री गुटखा खरीदा। इसी दौरान गुटखा के दाम को लेकर दुकानदार से बदमाश की कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दुकानदार जैसे ही दुकान के अंदर आया तो। तभी बौखलाए बदमाश ने कमर से कट्टा निकाल कर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दे डाली।
दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए दुकान में ही छुप गया जिसके बाद बदमाश दुकानदार को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इस हरकत का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है। वहीं CSP अतुल कुमार सोनी ने थाना प्रभारी मुरार को फरियादी दुकानदार के बयान लेकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


