कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाना माधवगंज क्षेत्र में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ पहुंचे हिन्दू संगठनों ने इसे लव जिहाद बताया है, ऐसे में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

READ MORE: भोपाल में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म: परिजनों ने थाने का किया घेराव, आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग 

दरअसल पीड़िता के द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक वह शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी है। कुछ समय पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद आरोपी समीर खान ने अपना नाम रवि ठाकुर बताकर उसके साथ दोस्ती की और शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा।लेकिन जब उसका असली नाम मालूम हुआ तो महिला ने उससे दूरी बना ली।

READ MORE: जन्म के दो महीने बाद मौत की चुनौती: SMA टाइप-1 से जूझ रही मासूम सृष्टि, 9.40 करोड़ के इंजेक्शन पर टिकी है जान; परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार  

आरोपी इससे नाराज होकर पहले फोटो वीडियो के साथ ब्लैकमेलिंग करने लगा, फिर अवैध हथियारों के साथ फ़ोटो भेजकर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद कुछ हिन्दू संगठनों से सम्पर्क करने के बाद महिला ने माधवगंज थाने पहुंच पूरी आपबीती बताई। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामला लव जिहाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m