अमृतसर. अमृतसर में 24 नवंबर को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। हाफ मैराथन के चलते 24 नवंबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक अटारी से अमृतसर तक का रास्ता बंद रहेगा।
भारतीय सेना जिला प्रशासन अमृतसर के सहयोग से 24 नवंबर, 2024 को इंडिया गेट से अटारी तक हाफ मैराथन दौड़ आयोजित करेगी। इस संबंध में तैयारियों का जायजा लेते हुए असिस्टेंट कमिश्नर गुरसिमरन कौर ने बताया कि इस हाफ मैराथन में 5, 10 और 21 किमी की 3 श्रेणियां होंगी और विजेता उम्मीदवारों को पुरस्कार दिया जाएगा।

मैराथन को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू
हाफ मैराथन सीपी 7 गेट से शुरू होगी और इंडिया गेट से वाघा बॉर्डर तक यू-टर्न लेगी। उन्होंने कहा कि इस मैराथन मे पहिल स्कूल, पिंगलवाड़ा स्कूल और रेड क्रॉस स्कूल के विशेष बच्चे भी भाग लेंगे और वे एक किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हाफ मैराथन में भाग लेने वाले लोगों के वाहन सीपी 8 गेट पर पार्क किए जाएंगे। हाफ मैराथन दौड़ में रजिस्ट्रेशन हो चुका है। वह 23 नवंबर को सी.पी. 7 गेट पर अपनी टी-शर्ट ले सकते हैं।
- शॉर्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड ने गिफ्ट शॉप में मचाई तबाही, लाखों का नुकसान
- नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय, बैज ने कहा- भाजपा स्पष्ट करे रुख…
- रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की दबंगई, सरेआम लैब टेक्नीशियन को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
- श्रेयसी सिंह भी पहुंची दिल्ली, नीतीश के शपथ के बाद बीजेपी की बैठक, अगले सीएम के नाम को लेकर होगी चर्चा
- IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क, 50 लाख से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
