लुधियाना। पंजाब के हवाई संपर्क और विकास को एक नई रफ्तार मिलने जा रही है। लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से बहुप्रतीक्षित उड़ानों का संचालन आगामी 15 मई से शुरू होने जा रहा है। एयर इंडिया ने इसके लिए बुकिंग प्रक्रिया 1 अप्रैल से लाइव कर दी है, जिससे अब यात्री अपनी सीटों का आरक्षण कर सकते हैं।
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली और लुधियाना के बीच शुरुआती किराया 3,512 रुपये तय किया गया है। हालांकि, यात्रा के समय और मांग के आधार पर किराए में बदलाव हो सकता है। फिलहाल एयरलाइंस केवल ‘इकोनॉमी क्लास’ के लिए ही बुकिंग स्वीकार कर रही है।
हलवारा एयरपोर्ट और दिल्ली के बीच प्रतिदिन दो उड़ानों का संचालन किया जाएगा। लुधियाना से दिल्ली तक का सफर मात्र 1 घंटा 10 मिनट में पूरा होगा। पहली फ्लाइट: सुबह 5:55 बजे दिल्ली से रवाना होकर 7:05 बजे लुधियाना पहुंचेगी। दूसरी फ्लाइट: दोपहर 12:55 बजे दिल्ली से लुधियाना के लिए उड़ान भरेगी। लुधियाना (हलवारा) से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट: सुबह 7:55 बजे हलवारा से उड़ान भरकर 9:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दूसरी फ्लाइट: दोपहर 2:40 बजे हलवारा से रवाना होकर 3:55 बजे दिल्ली लैंड करेगी।

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने दी जानकारी
इस उपलब्धि पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि पंजाब उड़ान भर रहा है; एक नया सफर शुरू होने वाला है। यह कदम पंजाब की कनेक्टिविटी और विकास को एक बड़ा बूस्ट देगा। वर्तमान में केवल दो उड़ानों के साथ शुरुआत की जा रही है, लेकिन भविष्य में यात्रियों की संख्या और आवश्यकता को देखते हुए उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
- SIR प्रक्रिया के तहत 98 प्रतिशत गणना फार्म हुए वितरित, जानिए कब होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
- हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान: तेज रफ्तार ईट लोड डग्गी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हाईवे फिर हुआ खून से लाल
- दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला अंबाला! 19 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुरानी रंजिश का एंगल आया सामने
- बिहार के युवाओं की आवाज बनेंगे राहुल गांधी, रथ यात्रा के जरिए छात्रों से सीधे संवाद करेगी कांग्रेस
- नशा मुक्त हरियाणा: पानीपत के 176 गांव और 35 वार्ड बने नशामुक्त, 3500 तस्कर गिरफ्तार

