Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती इस बार खास ज्योतिषीय संयोग के साथ आ रही है. 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में पहले से सूर्य, शनि और शुक्र मौजूद हैं. दोपहर 3:27 बजे मंगल कुंभ से निकलकर मीन में पहुंचेंगे और 11 मई तक यहीं रहेंगे. ऐसे में चार ग्रहों का संगम बनेगा. सूर्य और मंगल की युति से मंगलादित्य राजयोग बन रहा है. जिसे शुभ माना जाता है, लेकिन शनि की मौजूदगी इसके असर को थोड़ा संतुलित भी कर सकती है. कुछ राशियों के लिए यह समय खास लाभ देने वाला माना जा रहा है.

- मेष राशि – इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और लंबे समय से रुके काम आगे बढ़ सकते हैं. कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है. हालांकि सेहत को नजरअंदाज न करें और तनाव से बचने की कोशिश करें.
- मिथुन राशि – कामकाज के लिहाज से समय बेहतर दिख रहा है. नौकरी में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है. व्यापार करने वालों को फायदा होगा और आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं.
- कन्या राशि – रिश्तों में सुधार के संकेत हैं. पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा. हालांकि गुस्से या जल्दबाजी में लिए फैसले नुकसान दे सकते हैं. नौकरी और आय में बढ़ोतरी के योग हैं.
- वृश्चिक राशि – पढ़ाई, प्रतियोगिता या संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी. आय बढ़ेगी, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें.
- धनु राशि – घर-परिवार से जुड़ी स्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं. जमीन या वाहन लेने की योजना बन सकती है. पुराने अटके काम पूरे होने के संकेत हैं.
- मीन राशि – नए काम शुरू करने का मन बनेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है, जोखिम लेने से पहले सोच लें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

